लखनऊ। नगर निगम ने अभियान चलाकर मंगलवार को खुर्रमनगर चौराहा से इंदिरानगर सेक्टर -17 तक लगभग 25 अस्थाई अतिक्रमण तोड़ दिए। इस दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। नगर निगम का अभियान मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें : किसानों ने पुलिस पर लगाया जबरन वसूली व अभद्र व्यवहार का आरोप
सडक़ घेरकर चल रही हैं
मालूम हो कि खुर्रमनगर चौराहे के आसपास बड़ी संख्या में सडक़ पर अतिक्रमण कर लिया था। दुकानों का सामान सडक़ पर रखा हुआ था। कई लोगों ने अस्थाई निर्माण कर लिया था। बड़ी संख्या में मीट की दुकानें खुल गई थीं। सडक़ घेरकर भी दुकान संचालित की जा रही थी। इससे हर समय जाम की समस्या हो रही थी। नगर निगम का अभियान शुरू होते ही व्यापारियों ने विरोध करना शुरू किया। उनका कहना था कि अभियान शुरू करने से पहले नोटिस देना चाहिए था। अभियान दल के साथ मौजूद पुलिस ने उनको समझाकर शांत करा दिया।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा, दो फरार…
पुलिस व नगर निगम…
पुलिस व नगर निगम के सख्त रुख के बाद दुकानदार अपना सामान समेटने में जुट गए। इसके बाद नगर निगम की जेसीबी ने एक-एक करते25 निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस दौरान एक ट्रक सामान भी जब्त किया। अपर नगर आयुक्त व जोन सात के जोनल अधिकारी अरविंद राय ने कहा कि सडक़ पर दुकान लगाने के किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। अवैध तरीके से दुकानों से जाम की समस्या खड़ी हो रही है। खुर्रमनगर चौराहे पर रोज जाम से जूझना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।