24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन लगातान अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है

Desk by Desk
20/10/2018
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फाइटर जेट से लेकर पनडुब्‍बी और युद्धपोत बनाने के बाद अब चीन ने एक ऐसा विमान बनाया है जो पानी और जमीन दोनों पर उतर सकता है और दोनों ही जगहों से उड़ान भी भर सकता है। इस तरह के विमानों को उभयचर विमान या एंफीबियस प्‍लेन कहा जाता है।

इस विमान का कोड नेम एजी 600 कुनलोंग है जिसका सफलतापूर्वक परिक्षण किया जा चुका है। यह इस तरह का दुनिया का सबसे बड़ा विमान है। इतना ही नहीं यह पूरी तरह से चीन में बनाया गया है। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक इस विमान को एविएशन इंडस्‍ट्री कारपोरेशन ऑफ चाइना द्वारा तैयार किया गया है। टेस्‍ट फ्लाइट के दौरान इसको शनिवार को स्‍थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:51 पर झांगी रिजर्वोयर पर उतारा गया। यह जगह जिंगमेन प्रांत में स्थित है। परिक्षण के समय इस विमान पर पायलट संग कुल चार लोग जिसमें क्रू मेंबर शामिल थे, सवार थे। इससे पहले इस विमान इसी माह की शुरुआत में इस विमान का पहली बार 145 किमी प्रति घंटे की स्‍पीड पर वाटर टेक्सिंग ट्रायल किया गया था।

इस विमान की खासियत यह भी है कि इसका इंजन भी पूरी तरह से देश में ही बनाया गया है। इसके अलावा यह 12 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है। समुद्र में बचाव के दौरान यह विमान अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा जंगलों की आग बुझाने, समु्द्री सीमाओं की निगरानी में भी यह कारगर भूमिका निभा सकता है। इस विमान के परिक्षण की शुरुआत पिछले वर्ष दिसंबर में हुई थी, इसके बाद से इसके कई चरण के परिक्षण हो चुका है। इस दौरान इसके आठ बार टेक्सिंग टेस्‍ट भी हुए जिसमें इससे 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तर से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाकर पानी का छिड़काव किया गया था। इस विमान की लंबाई करीब 37 मीटर है जो लगभग बोइंग 737 के ही बराबर है।

यहां पर हमें यह भी ध्‍यान रखना होगा कि इससे पहले चीन ने कई दूसरी उपलब्धि भी हासिल की हैं। इन पर डालते हैं एक नजर:-

चीन दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस वारशिप बना रहा है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि चीन की नौसेना अमे‍रिका के बाद दूसरी सबसे ताकतवर नौसेना है। यह वारशिप अगले वर्ष 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगा और 2020 में इसको सेना में शामिल कर लिया जाएगा। इसको बनाने के पीछे दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका से बढ़ता तनाव है। लिहाजा चीन की योजना इस युद्धपोत को वहां पर तैनात करने की है।

20 जून 2016 में चीन ने अपने नए सुपरकंप्‍यूटर की शुरुआत पूर्वी चीन के वूक्‍सी से की थी। यह इलाका जियांग्‍सू प्रांत में आता है। इसको जर्मनी में हुई कांफ्रेंस में इसे दुनिया के सबसे तेज कंप्‍यूटर का दर्जा दिया गया था। इसको पूरी तरह से चीन में ही बनाया गया था। यह सुपरकंप्‍यूटर 93 बिलियन प्रति सैकेंड की गति से गणना कर सकता है।

आपको यहां पर बता दें कि चीन के गुईझाऊ प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलिस्‍कोप लगा है। आधा किमी के दायरे में बने इस टेलिस्‍कोप की शुरुआत 25 सिंतबर 2016 में हुई थी। चीन ने इस पर 180 मिलियन यूएस डॉलर का खर्च किया है। इसको बनने में करीब पांच वर्षों का समय लगा है।
Tags: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन लगातान अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है
Previous Post

Box Office : आयुष्मान- सान्या को भर भर कर बधाइयाँ, दूसरे दिन इतने करोड़

Next Post

सीके खन्ना बोले, बोर्ड की आमसभा में वाडा को लेकर हो सकता है फैसला

Desk

Desk

Related Posts

earthquake
Main Slider

सात घंट में नौ बार डोली इस देश की धरती, पांच की मौत

02/07/2022
vasectomy
Main Slider

अचानक नसबंदी करने वाले पुरुषों की बढ़ी संख्या, हैरान कर देगी वजह

02/07/2022
earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, तीन की मौत

02/07/2022
fie
Main Slider

दंगे के बाद जेल में लगी आग, 51 कैदियों की मौत

29/06/2022
PM Modi
Main Slider

UAE पहुंचे पीएम मोदी, शेख मोहम्मद बिन जायद ने किया स्वागत

28/06/2022
Next Post

सीके खन्ना बोले, बोर्ड की आमसभा में वाडा को लेकर हो सकता है फैसला

यह भी पढ़ें

jobs

10वीं, 12वीं पास के लिए आयुष मंत्रालय ने निकाली सरकारी नौकरियां, करें अप्लाई

29/12/2020
वाहन चोर गिरफ्तार

नोएडा : वाहन चोर गिरोह के छ बदमाश गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद

13/09/2020
Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री ने लापरवाही के चलते उप निदेशक कृषि को किया निलंबित

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Follow these tips to look young

स्मार्ट बनने के लिए पुरुष अपनाएं ये ईजी टिप्स

03/07/2022
loot

 बाइक सवार युवकों ने महिला के जेवर व रुपये लूटे

03/07/2022
attempted suicide

पांच बच्चों की माँ ने लगाई फांसी

03/07/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version