Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बदल गया YouTube, सब्सक्राइब बटन से लेकर थीम तक सब हुआ चेंज

youtube

youtube

YouTube का यूजर इंटरफेस यानी UI बदल गया है। कंपनी नए UI पर काफी लंबे समय से काम रही थी। अब इसको फाइनली रिलीज कर दिया गया है। इससे YouTube आपके नए लुक में नजर आएगा। यहां आपको बता रहे हैं कि YouTube कितना बदल गया है।

YouTube का नया अपडेट अभी सभी के लिए जारी नहीं किया गया है। इसको फेज्ड मैनर में जारी किया जा रहा है। यानी अगर आपको अब तक ये अपडेट नहीं मिला है तो जल्द नया लुक देखने को मिलेगा। Google नए यूआई पर लोगों का फीडबैक भी मांग रहा है।

YouTube ने कहा है इसने डायनेमिक कलर सैंपलिंग का यूज किया है। इससे ऐप का बैकग्राउंड कलर वीडियो से मैच करेगा। कंपनी का मानना है कि डार्क कमरे में जब आप वीडियो कंटेंट देखेंगे तो इस डिजाइन से कंटेंट पर फोकस रखने में मदद मिलेगी। ये मोड मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क थीम में उपलब्ध होगा।

डार्क मोड थीम में बदलाव

YouTube ने डार्क मोड थीम में भी बदलाव किया है। डार्क थीम ना केवल वीडियो प्लेयर में दिखाई देगा बल्कि वीडियो प्लेलिस्ट में भी दिखाई देगा। ये फीचर वेब, मोबाइल, स्मार्ट टीवी के लिए जारी किया जा रहा है।

वॉच पेज में चेंज

YouTube ने ये भी कहा है कि वॉच पेज इंटरफेस में बदलाव किया जा रहा है। इससे यूजर्स को वीजियो प्लेयर पर फोकस रखने में मदद मिलेगी। पहला चेंज वीडियो लिंक को लेकर है। वीडियो डिस्क्रिप्शन डाले गए YouTube लिंक्स बटन और फ्रीक्वेंट एक्शन जैसे लाइक, शेयर और डाउनलोड में बदल जाएंगे।

60 साल में पहली बार नहाया ‘दुनिया का सबसे गंदा आदमी’, नहाते ही हो गई मौत

इन में भी हुआ बदलाव

YouTube में दूसरे भी कई बदलाव किए जा रहे हैं। सब्सक्राइब बटन को एक नया शेप और कलर मिल रहा है। इस पर पिंच टू जूम और प्रीसाइज सीकिंग का भी ऑप्शन आ रहा है। ये सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान कई यूजर्स को ये फीचर्स उपलब्ध करवाए गए थे।

Exit mobile version