Loading...
इस साल 15 अगस्त को गुरुवार के दिन पूरे देश भर में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसी त्यौहार के साथ सावन का पावन माह भी समाप्त हो जाएगा। रक्षाबंधन का यह त्यौहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
इस बार यह पावन पर्व बहुत ही शुभ है, क्योंकि इस बार रक्षाबंधन से पहले ही देवगुरु वृहस्पति मार्गी हो रहे हैं।
इस बार सबसे खास बात यह है कि राखी बांधने के लिए पूरे दिन मूहर्त रहेंगे।
सभी बहनें अपने भाइयों को सुबह से रात तक कभी भी राखी बांध सकती हैं।
15 अगस्त को गुरुवार के दिन श्रवण, सौभग्य योग, बव करण और मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा।
हर साल रक्षाबंधन के दिन पंचक व भद्रा का साया रहता है, लेकिन इस बार भद्रा का कोई डर नहीं है।
Loading...
loading...