Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कबूतर को किक मारने के चक्कर में औंधे मुंह गिरा लड़का

boy kick pigeon

कबूतर को मारा किक

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक सड़क पर कुछ लड़के जा रहे हैं। सुबह का समय होने के चलते सड़क खाली है और गाड़ियां अधिक चल नहीं रही हैं। यह देख कबूतर दाना चुगने सड़क पर है। जब कबूतर सड़क किनारे दाने चुग रहा होता है। तभी लड़कों की नजर कबूतर पर पड़ती है।

उनमें एक लड़के के मन में शरारत सूझती है और फिर वह कबूतर को किक करने की सोचता है। लड़का मन ही मन सोचता है कि कबूतर को ऐसा फुटबॉल बनाऊंगा कि यह सीधे गोल पोस्ट में जाकर गिरेगा। यह ख्याल कर वह किक मारने के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद वह जैसे ही अपने पैर को किक करने के लिए हवा में लहराता है। तभी कबूतर को अहसास हो जाता है कि कोई खतरा है। यह जान कबूतर मुस्तैद हो जाता है।

इसके बाद जैसे ही वह लड़का किक मारता है, कबूतर फुर्र से उड़ जाता है। इस क्रम में लड़के का शरीरिक संतुलन बिगड़ जाता है और फिर वह सड़क किनारे धड़ाम से गिरता है। यह देख उसके दोस्त हंसने लगते हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि शायद गिरने की वजह से लड़के को गंभीर चोट लगी है।

Exit mobile version