Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, डॉ. राजकुमार त्यागी ने थामा RLD का दामन

dr rajkumar tyagi joined RLD

dr rajkumar tyagi joined RLD

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगा है। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के तीन बार अध्यक्ष और दो बार एमएलसी रहे डॉ. राजकुमार त्यागी ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया। उन्हें दिल्ली में जयंत चौधरी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।

डॉ. त्यागी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि मैं भाजपा के किसान विरोधी रुख से आहत हूं। अब अटल, आडवाणी, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के दौर की भाजपा नही रही।

ग्रामीण सेतु परियोजनाओं के निर्माण हेतु 1.09 अरब की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है। भाजपा सरकार की नीतियां अब बड़े पूंजीपति तय कर रहे हैं।

Exit mobile version