Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में नौकरियों का पिटारा खुला, कैबिनेट ने 132 पदों को दी मंजूरी

Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की।

हरपाल चीमा ने बताया कि कैबिनेट ने PPSC ग्रुप-1 रेगुलेशन में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नई सरकारी भर्तियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

कैबिनेट ने पंजाब फूड ग्रेन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को भी हरी झंडी दे दी। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में कई पदों पर भर्ती का रास्ता साफ किया गया है।

चीमा के मुताबिक, चमकौर साहिब अस्पताल में 33 पद, मलेरकोटला और धूरी के अस्पतालों में 19 पद तथा डेंटल विभाग में 80 पदों को भरने की मंजूरी दी गई है।

बैठक के बाद हरपाल चीमा ने सरकार की रोजगार उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने कार्यकाल में अब तक युवाओं को 71 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है।

कैबिनेट के इन फैसलों से भर्ती प्रक्रिया और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभागों में खाली पदों को भरने की दिशा में आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।

Exit mobile version