Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी को होंगी प्रसन्न

Buddha Purnima

Maa Lakshmi

वैशाख पूर्णिमा 12 मई, सोमवार को है। इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विशाखा नक्षत्र के संयोग में पड़ रही है, जो इसे और भी शुभ बनाता है। ऐसा संयोग अत्यंत दुर्लभ होता है, जिसे पूजन, स्नान, दान और तपस्या के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के दूसरे अवतार कूर्म जयंती का उत्सव भी मनाया जाएगा। इससे यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। इस दिन भगवान विष्णु की असीम कृपा बरसेगी। वैशाख पूर्णिमा पर कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा-दृष्टि बनी रहती है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) पर धन संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए करें ये काम-

बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) पर करें ये उपाय

पीपल पेड़ की पूजा- बुद्ध पूर्णिमा के दिन मुख्य तौर पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है की बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए पीपल के पेड़ में जल व दूध चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।

तुलसी पूजन- वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन पूरे विधान से मां तुलसी की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए। मान्यता है कि तुलसी जी में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह और शाम तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुबह के समय उन्हें अर्घ देकर पूजा करें।

भोजन कराएं- बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और घर में उनका वास बनाए रखने के लिए गरीबों को भोजन कराएं। ब्राह्मणों को श्रद्धा अनुसार दान दें।

खीर का भोग- अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन दूध से बनी खीर का भोग माता को लगाएं।

Exit mobile version