Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा ने खेती और व्यापार दोनों को बर्बाद किया : अखिलेश

सपा का राज्यव्यापी धरना 14 दिसम्बर को SP's statewide strike on 14 December

सपा का राज्यव्यापी धरना 14 दिसम्बर को

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर नये कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानो पर आतंकी हमले करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि पूंजीपति मित्रों की मदद को तत्पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अन्नदाताओं को परेशान करने की बजाय उनकी आय दोगुनी करने संबंधी कानून लाने पर विचार करना चाहिये ताकि वह अपने चुनावी वादे को पूरा कर सके।

श्री यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार को कृषि कानून को वापस लेने के साथ अपने उस चुनावी वादे को भी निभाना चाहिये जिसमें उसने किसानो की आय दोगुनी करने का वादा किया था मगर आय दोगुनी करने की बात तो दूर, सरकार किसानो पर काला कानून लागू कर उनकी आर्थिक स्थिति और खराब करने पर तुली है। किसानों पर इतना अन्याय कभी नहीं हुआ। अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस छोड़ना, वाटर कैनन से पानी की बौछार करना और लाठियां बरसाना कहां की सभ्यता है। यह तो सरकार का आतंकी हमला है।

 कोयला तस्करी: यूपी समेत चार राज्यों में 45 स्थानों पर CBI का छापा

उन्होने कहा कि भाजपा ने इन्हीं किसानों से वादा किया था कि उनकी आय दुगनी करेंगे। लागत का ड्योढ़ा मूल्य देंगे। इन वादों का क्या हुआ। भाजपा राज में धान की लूट हुई, किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला। जेवर एयरपोर्ट में अधिग्रहीत जमीन को ऊसर बंजर बताकर किसानों को मुआवजा नहीं बंट रहा है। पंजाब, हरियाणा ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसान भी भाजपा की कुनीतियों से आंदोलित और आक्रोशित है।

श्री यादव ने कहा कि किसान की मदद करनी है तो सरकार उनको बाजार के भरोसे नहीं छोड़े। उससे भलाई नहीं होगी। किसान और व्यापार का पुराना रिश्ता है। भाजपा ने खेती और व्यापार दोनों को बर्बाद किया है। मिसकाल व्यवस्था से भाजपा दुनिया की बड़ी पार्टी बनने का दावा तो करती है पर वह मिसकाल में उस जगह का पता नहीं बताती जहां किसान धान पहुंचाए, उसको फसल की सही कीमत मिले। और नौजवान को जहां रोजगार हासिल हो सके। समाजवादी काले कानून के खिलाफ है। समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती हैं।

ओवैसी के गढ़ में योगी बोले- इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं बन सकता

उन्होने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी यहां है। हिरासत में मौतों के मामले में भी सबसे ऊपर हैं। निर्दोष लोगों पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। बाजार में शोषण है। नौजवान बर्बाद है। भाजपा बड़ा झूठ बोलती है। मुख्यमंत्री जी ने 10 हजार मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट बनाने की घोषणा की है लेकिन कन्नौज में समाजवादी सरकार में पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम की उपस्थिति में जो सोलर एनर्जी प्लांट लगा उससे किसान का ट्यूबवेल, चक्की और गांवों की बिजली आपूर्ति हो रही थी, भाजपा राज ने उसे बंद करा दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा लैपटाॅप बांटे, गरीबों को पेंशन दी, मेट्रो चलाई वह बस उतनी ही दूरी में चल रही है। झांसी, गोरखपुर में मेट्रो चलाने की घोषणा की गई थी, वह आज तक नहीं चली। भाजपा सरकार की विकास में कोई रूचि नहीं है।

Exit mobile version