• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महात्मा गांधी का ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ जिसने अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया था

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
भारत छोड़ो आंदोलन

भारत छोड़ो आंदोलन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ देश के सबसे बड़े आंदोलन में से एक था जिसकी वजह से अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए थे। यह आंदोलन ऐसे समय पर शुरू हुआ जब दुनिया काफी बदलावों के दौर से गुजर रही थी।

08 अगस्त, 1942 ई. में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी। बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान पर अखिल भारतीय कांग्रेस महासमिति ने प्रस्ताव पारित किया था जिसे ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव कहा गया।

गृह मंत्रालय ने अमित शाह के कोरोना निगेटिव होने की खबर को किया खारिज

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ ने ब्रिटिश शासन की नींव को हिलाकर रख दिया। अप्रैल 1942 में ‘क्रिप्स मिशन’ के असफल होने के लगभग चार महीने बाद ही स्वतंत्रता के लिए भारतीयों का तीसरा जन आंदोलन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ आरंभ हो गया। इसे ‘अगस्त क्रांति’ भी कहा जाता है। भारत छोड़ो का नारा युसुफ मेहर अली ने दिया था। 1942 में जब दूसरे विश्वयुद्ध में भारत से सहायता लेने के बाद भी अंग्रेजों ने भारत को आजाद करने का अपना वादा पूरा नहीं किया तो गांधी जी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की। गांधीजी ने इस आंदोलन को अहिंसक रूप से चलाने का आह्वान किया था लेकिन फिर भी देश में कई जगहों पर आंदोलन के चलते तोड़-फोड़ और हिंसा हुई।

भारत छोड़ो आंदोलन के शुरू होते ही गांधी, नेहरू, पटेल, आजाद समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। अंग्रेज इस आंदोलन से इतना ज्यादा डर गए थे कि उन्होंने एक भी नेता को नहीं बख्शा था। उनका सोचना था कि नेताओं को गिरफ्तार करने से आंदोलन ठंडा पड़ जाएगा। लेकिन फिर इस आंदोलन में पूरा देश शामिल हो गया था। गांधी जी ने ग्वालिया टैंक मैदान से कहा था कि, ‘वो एक मंत्र देना चाहते हैं जिसे आप सभी लोग अपने दिल में उतार लें और वो मंत्र करो या मरो था।’

आजम खां, पत्नी व बेटे के खिलाफ 69 मामलों में से 65 में चार्जशीट दाखिल

सभी बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद जनता ने आंदोलन की बागडोर अपने हाथों में ले ली। जब ये आंदोलन धीरे-धीरे बड़ा रूप लेने लगा तो अंग्रेजों को लगने लगा कि अब उनका सूरज अस्त होने वाला है। इसके 5 साल बाद यानी 15 अगस्त 1947 को वो दिन आ ही गया जब अंग्रेजो ने भारत को छोड़ दिया। इस दिन को हर वर्ष ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही बापू द्वारा दी गई शिक्षाओं को भी याद किया जाता है।

Tags: 24ghante online.comCripps missionfrom the pages of historyMahatma gandhimovement against BritishQuit India movementtoday's historyअंग्रेज़ो के खिलाफ आंदोलनआज का इतिहासइतिहास के पन्नों सेक्रिप्स मिशनभारत छोड़ो आंदोलनमहात्मा गांधी
Previous Post

गृह मंत्रालय ने अमित शाह के कोरोना निगेटिव होने की खबर को किया खारिज

Next Post

सुशांत केस : मुंबई में बिहार पुलिस टीम ने ज्योतिष बनकर घूमे और निकाले राज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
सुशांत केस Sushant Case

सुशांत केस : मुंबई में बिहार पुलिस टीम ने ज्योतिष बनकर घूमे और निकाले राज

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

19/03/2025
Star batsman AB de Villiers will be eyeing this big record today

स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की आज इस बड़े रिकॉर्ड पर होगी नज़र

27/04/2021
flowers

मंदिर से मिले फूल या फूलमाला को रखें इस तरह, नहीं होंगे पाप के भागीदार

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version