दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान वह जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।
दौरे के दौरान राहुल गांधी विकास कार्यों की जमीनी स्थिति को समझने के साथ ही जिले की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे। इसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
पार्टी संगठन से होने वाली बैठक में राहुल गांधी संगठन के कामकाज, स्थानीय स्तर की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। उनके दो दिवसीय दौरे को क्षेत्र के विकास और संगठन, दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
