• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

Writer D by Writer D
14/02/2026
in Tech/Gadgets
0
Google Docs

Google Docs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Google ने अपने यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर लॉन्च किया है जो काम करने का तरीका बदल सकता है। अब लंबे डॉक्यूमेंट पढ़ने की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें सुना जा सकता है। गूगल डॉक्स (Google Docs) में जोड़ा गया नया Audio Summaries फीचर Gemini AI पर आधारित है और यह किसी भी डॉक्यूमेंट का छोटा और स्पष्ट ऑडियो सार तैयार करता है। खास बात यह है कि इसकी आवाज मशीन जैसी नहीं बल्कि इंसानों जैसी स्वाभाविक लगती है। फिलहाल यह सुविधा केवल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

Gemini AI से तैयार होगा इंसानी अंदाज में ऑडियो सार

Google ने अपने वर्कस्पेस ब्लॉग में इस नए फीचर की घोषणा की है। ऑडियो सारांश का मुख्य उद्देश्य यह है कि यूजर किसी लंबे रिपोर्ट या डॉक्यूमेंट का छोटा सार सुन सकें। यह केवल टेक्स्ट को पढ़कर सुनाने वाला साधारण टेक्स्ट टू स्पीच टूल नहीं है। बल्कि Gemini AI डॉक्यूमेंट के कंटेंट को समझकर उसका संक्षिप्त और अर्थपूर्ण ऑडियो सार तैयार करता है। कंपनी के अनुसार यह ऑडियो आमतौर पर कुछ मिनटों का होता है और स्वाभाविक बोलचाल की शैली में प्रस्तुत किया जाता है ताकि यूजर तेजी से जानकारी समझ सकें।

NotebookLM से प्रेरित, यूजर को मिलेंगे कंट्रोल विकल्प

यह फीचर Google के ऑडियो ओवरव्यू से प्रेरित माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत पहले NotebookLM में हुई थी और बाद में Gemini ऐप में आई। ऑडियो समराइज में यूजर को कई वॉयस विकल्प मिलते हैं जैसे narrator, persuader और coach। इसके अलावा प्लेबैक स्पीड बदलने और आगे या पीछे स्किप करने की सुविधा भी दी गई है। हालांकि गूगल ने साफ तौर पर यह नहीं कहा, लेकिन माना जा रहा है कि यह ऑडियो सार केवल डॉक्यूमेंट के कंटेंट पर आधारित होगा और बाहर की कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं जोड़ेगा।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Google ने स्पष्ट किया है कि यह फीचर फिलहाल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इसमें बिजनेस स्टैंडर्ड और प्लस, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड और प्लस, गूगल एआई अल्ट्रा फॉर बिजनेस ऐड-ऑन, गूगल एआई प्रो फॉर एजुकेशन ऐड-ऑन के साथ-साथ गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर शामिल हैं। खास बात यह है कि ऑर्गेनाइजेशन के लिए ऑडियो समराइज पर कोई अलग से एडमिन कंट्रोल नहीं दिया गया है। यह अपडेट उन प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकता है जो लंबे डॉक्यूमेंट को जल्दी समझना चाहते हैं और मल्टीटास्किंग के दौरान जानकारी सुनना पसंद करते हैं।

Tags: Google Docs
Previous Post

आप राज्य निर्माता हैं, आपकी समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन का परम दायित्व: डीएम

Next Post

रेडियो और एआई ला सकता है क्रांति : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

रेडियो और एआई ला सकता है क्रांति : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Asian Games

Asian Games Day 8: शूटिंग में मेडल की बारिश, भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड

01/10/2023
Six accused arrested in Chandan Mishra murder case

Chandan Mishra Murder Case: शेरू सिंह गैंग के शूटर्स समेत छह आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

19/07/2025
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

कचहरी परिसर में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version