देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वंदे मातरम को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो पद गाते हैं और इसके बाद आगे गाने से परहेज करते हैं। अपने बयान में उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “वंदे मातरम गा रहे हैं आपने देखा होगा आधे वंदे मातरम के दो पहरा गाते हैं उसके बाद कहते हैं बंद करो बंद करो गुस्सा करने लगते हैं वहां सोनिया गांधी भी दिख रही है राहुल भी दिख रहे है खड़गे भी दिख रहे है आपने देखा होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “अरे भाई आप दो पहरा के बाद क्यों नहीं गाना चाहते हो दो पैरा के बाद आप इसलिए नहीं गाना चाहते हो कि जब आगे के पहरा आते हैं उसमें हमारी जो है देवी माँ दुर्गा जी का नाम लिया जाता है हमारी भारत माता का नाम है। धामी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वंदे मातरम के आगे के पदों में देवी मां दुर्गा और भारत माता की स्तुति होने के कारण इसे पूरा गाने से परहेज किया जाता है।
उन्होंने कहा, “तो आपको इससे परहेज है आपको परहेज इसलिए है कि आपको लगता है कि दुर्गा माँ की स्तुति होगी भारत माँ की स्तुति होगी तो एक वर्ग विशेष नाराज हो जाएगा।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस बयान के बाद वंदे मातरम को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
धामी ने विपक्ष के रुख पर सवाल उठाते हुए इसे वंदे मातरम के आगे के पदों और उनमें भारत माता व देवी मां दुर्गा की स्तुति से जोड़कर अपनी बात रखी।
