Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साइकिल पर सवार हुए प्रियंक हरिविजय, सपाईयों में खुशी

गौरीगंज, अमेठी। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू (Priyank Harivijay ) के भाजपा छोंड़कर सपा में शामिल (joined SP) होने पर क्षेत्र के सपाईयों ने खुशी जताई है।

मंगलवार को सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के आवास पर भाजपा कांग्रेश बसपा पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए लोगों को विधायक ने सपा पार्टी की टोपी गमछा पहनाकर स्वागत किया। सपा में शामिल हुए लोगों में भाजपा से रणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रियंक हरि विजय तिवारी, नरेंद्र सिंह, तेजभान प्रधान सुजानपुर, रिंकू शुक्ला पवन शुक्ला मनीष नगर अध्यक्ष कांग्रेश अजय मौर्या सहित कई दर्जन लोगों ने सपा पार्टी का दामन थामा।

प्रियंक हरि विजय तिवारी ने कहा कि हम राकेश भैया का हाथ मजबूत कर जिताने का कार्य करूंगा । उन्होंने कहा कि आज जनता बेरोजगारी सड़क नहर खाद आदि के लिए परेशान है हम लोग प्रदेश में सपा की सरकार बनाकर जनता में बदलाव लाएंगे।बताते चलें कि भाजपा पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा झटका लगा है।

इस मौके पर जिप सदस्य केडी सरोज सरोज, धर्मेश धोबी, अजय पाल, उमेश सिंह, रमेश मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। गौरतलब हो कि प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी पूर्व में सपा के राज्यकार्यकरिणी सदस्य व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं बीच मे भाजपा में शामिल हो गये थे और भाजपा ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी बनाया था ।

परंतु प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी सोमवार को पुनः सपा में आस्था जताते हुये भाजपा छोंड़कर सपा में शामिल हो गये।प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी के सपा में शामिल होने पर सपा के जिलाकार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शुक्ला,सपा प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला,बिबेक शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, रामफेर यादव,रामसुन्दर यादव,भवानी मिश्रा,रवि पाल,रवि यादव,गब्बर,भवानी साहू,जितेन्द्र गिरि, सोनू अंसारी आदि सपाईयों ने खुशी जताई है।

 

Exit mobile version