Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

05 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। सेहत के मामले में आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

वृष- आज मीडिया के छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।

मिथुन- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी।

कर्क- आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी।

सिंह- आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी काम में उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

कन्या- आज आपको लाभ के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आज संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

तुला- आज किसी से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। घर की सुख-समृद्धि ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच-समझकर ही अपनी बात किसी के सामने रखें।

वृश्चिक- आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं।

धनु- आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर- आज आपको लाभ के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आज संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।

मीन- आज आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।

Exit mobile version