Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सवा लाख का इनामी गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

मथुरा। जिले की जैत थाने की पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में सवा लाख रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है तथा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के पेलखुआ मोड़ नगला नेता पर पुलिस वाहन की चेकिंग कर रही थी कि उधर से गुजर रहे अंतर्राज्यीय लुटेरे परखम गुर्जर से उसकी मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस दल पर गोलियां चलाते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी जिसके बाद उसे धर दबोचा गया।

उन्होंने बताया कि इस शातिर बदमाश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख और राजस्थान पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार शातिर ने 2021 में बरसाना थाने की पुलिस पर फायरिंग की थी जिसमे पुलिसकर्मी घायल भी हुआ था और यह तभी से फरार चल रहा था। यह दो दर्जन से अधिक हत्या, लूट, गैंगेस्टर ऐक्ट, चैथ वसूली, चोरी आदि के मुकदमो में वांछित था। 2022 में इस पर एक लाख का इनाम उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए ’’रिवार्डी पुलिस बल’’ का गठन किया है जो मुख्य रूप से इनामी बदमाशों को ही पकड़ने का प्रयास करती है।

इस बदमाश के पास से एक अवैध पिस्टल .32 बोर व इसी बोर के सात जिन्दा एवं 4 चले हुए कारतूस के खोखा तथा एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Exit mobile version