Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ज्वेलरी शॉप में 1.40 करोड़ की लूट, बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

Jewellery Shop

Jewellery Shop

रांची। झारखंड के रांची में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप (Jewellery Shop) से करीब 1 करोड़ 40 लाख के जेवरात और तीन लाख कैश लूट (Loot) लिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई। यहां कुछ हथियारबंद बदमाश ज्वेलरी शॉप (Jewellery Shop) में घुस गए, जिन्होंने हेलमेट भी पहन रखे थे। लूट की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों ने किस तरह से दुकान से जेवरात और कैश लूट लिया।

दुकान में अचानक चार की संख्या में बदमाश घुसे और दुकानदार पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बदमाशों ने दुकान (Jewellery Shop) से 1.40 करोड़ के जेवरात और 3 लाख रुपये कैश लूट लिया। इस दौरान दुकानदार ने कुछ हलचल करने की कोशिश की तो अपराधियों ने गोली चला दी और वहां से भाग निकले।

कांग्रेस नेता और पूर्वमंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन, पार्टी में शोक की लहर

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को ट्रेस कर लिया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version