Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

1 मई राशिफल: जानिए कैसे रहेगा महीने का पहला दिन

Horoscope

Horoscope

जानें 1 मई का राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आ सकती है। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं|

वृष- आज अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। योग्यता और अनुभव से काम करेंगे।

मिथुन- आज पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है

कर्क- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है।

सिंह- आज आपका कोई बड़ा काम पूरा होगा, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

कन्या- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। किसी काम को करने में जल्दबाजी ना करें।

तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। फिजूल खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है।

वृश्चिक- आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कम मेहनत में ज्यादा फल मिलेगा।

धनु- करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज विदेशों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा की भी योजना बना सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपके व्यक्तित्व पर काफी हद तक निर्भर करता है। समझदारी से काम लेंगे तो जबरदस्त आर्थिक सफलता मिलने के योग हैं।

इस दिशा में पैसे रखने की न करें गलती, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

कुंभ- आज आपका दिन थोड़ा कम लाभ देने वाला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में आपके सामने चुनौतियां आ सकती हैं।

मीन- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी।

जानें कब मनाया जाएगा छठ पर्व

Exit mobile version