Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

10 जनवरी राशिफल: आज इनको मिलेगा भाग्य का साथ

Horoscope

horoscope

10 जनवरी राशिफल (Horoscope)

मेष- आज किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आएगा।

मिथुन- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

कर्क- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए।

सिंह- आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए।

कन्या- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक- आज पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।

धनु- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी।

मकर- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

कुंभ- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं।

मीन- आज किसी काम में दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आएंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

Exit mobile version