कनाडा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग (Firing) की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 घायल हो गए। इसके अलावा एक घर के अंदर 2 और लाशें मिलीं, जिनके आपस में जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मारे गए लोगों की पहचान का अभी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है।
कनाडाई पुलिस ने फायरिंग (Firing) की घटना के बारे में स्थानीय समयानुसार मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में हुई शूटिंग में कई लोग मारे गए हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने भी कैनेडियन प्रेस से घटना के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कुछ लोग मारे गए हैं, जिसे पुलिस ने एक्टिव शूटर वाली सिचुएशन कहा है, लेकिन यह नहीं बता सके कि इसमें कितने लोग शामिल थे या उन्हें कितनी चोटें आईं।
कहा जा रहा है कि स्कूल में हुई फायरिंग (Firing) में संदिग्ध शूटर मारा गया है। रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस (Royal Canadian Mounted Police, RCMP) ने बताया कि टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में कई लोग मारे गए हैं, इस स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र पढ़ते हैं।
टम्बलर रिज में RCMP ने एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद मंगलवार दोपहर एक एक्टिव शूटर के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। RCMP ने कन्फर्म किया कि जब अधिकारी मंगलवार दोपहर स्कूल में घुसे, तो उन्हें छह लोग मरे हुए मिले। दो और लोग दूसरी जगह पर मिले, जबकि एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
एक व्यक्ति, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह शूटर था, भी मरा हुआ पाया गया, जिसे ऐसा लग रहा है कि उसने खुद को चोट पहुंचाई है।
फायरिंग में गंभीर रूप से जख्मी 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए हॉस्पिटल भेजा गया है। फायरिंग में जख्मी 25 ऐसे लोग हैं जिनकी लोकल मेडिकल सेंटर में जांच की जा रही है और उन पर नजर रखी जा रही है और ये लोग खतरे से बाहर हैं।
ग्रेड 9 के एक छात्र ने स्थानीय वेबसाइट ग्लोबल न्यूज को बताया कि उसे दूसरे बच्चों के साथ कक्षा में एक अलमारी के पीछे छिपना पड़ा क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है। एक्टिव शूटर अलर्ट शाम 5:46 बजे पर हटा लिया गया। हालांकि शुरू में संदिग्ध हमलावर को भूरे बालों वाली ड्रेस पहनी एक महिला बताया गया था।
