Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी, 10 की मौत

Shootout in Brazil

Shootout in Brazil

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस कार्रवाई (Shootout)  में कम से कम 10 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।

स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक इलाके में दबदबा रखने वाले आपराधिक समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी जब महानगर के उत्तरी भाग में पेन्हा फ़ेवेला पहुंचे, तो उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई।

पुलिस ने कहा, “जवाब में जवानों ने अपने भी गोलियां चलायीं और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी (Shootout) हुई। इस दौरान में राइफलें, गोला-बारूद, हथगोले और ड्रग्स जब्त किए गए।”

Exit mobile version