Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

shot

shot

न्यूयॉर्क। अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर (Wallmart Store) में अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है। यह वारदात अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही का पता चलते ही पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया है।

अमेरिका में इस साल हुईं मास शूटिंग की बड़ी घटनाएं

– अमेरिका के इंडियाना में 18 जुलाई को ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग की घटना हुई। मास शूटिंग के दौरान 10 लोग गोलीबारी का शिकार हुए। इनमें से 3 की मौत हो गई।

– कैलिफोर्निया के दक्षिणी हिस्से में हाउस पार्टी के दौरान 11 जुलाई को हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस घटना में एक महिला समेत 5 लोगों को गोली लगी, जिसमें से 3 को जान गंवानी पड़ी।

– अमेरिका में 4 जुलाई को 246वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। इस दौरान शिकागो के इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में परेड का आयोजन किया गया। यहां अचानक फायरिंग होने लगी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इसके ठीक अगले ही दिन 5 जुलाई को इंडियाना के ब्रेइंडियाना के गैरी इलाके में फायरिंग के चलते 3 लोगों की जान चली गई।

– ओकलाहोमा के टुलसा में 1 जून को एक शख्स अस्पताल की बिल्डिंग में घुस गया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावार ने खुद की भी जान ले ली।

– सबसे  ज्यादा खतरनाक घटना 15 मई को अमेरिका के टेक्सास में सामने आई। जब उवाल्डे शहर में 18 साल के लड़के ने स्कूल में घुसकर गोलियां बरसाईं और 19 छात्रों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 3 शिक्षक भी अपनी जान गंवा बैठे।

Exit mobile version