• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में ‘मंत्र’ एप में आठ माह में ही दर्ज हुए 10 लाख सुरक्षित प्रसव

Writer D by Writer D
26/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
mantra app

mantra app

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मां नवजात ट्रैकिंग यानि मंत्र एप (Mantra App) में मात्र आठ महीने में 10 लाख से अधिक प्रसव की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिवर्ष होने वाले कुल प्रसव संख्या से अधिक है। पिछले वर्ष 21 दिसंबर से शुरू हुई इस एप (Mantra App) की सेवा यूपी के सभी 75 जिलों के 25,835 चिकित्सा इकाइयों में कार्यरत स्टाफ नर्सों के लिए उपलब्ध हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अपर्णा यू० ने बताया कि मौजूदा डाटा सिस्टम्स (एचएमआईएस) में प्रसव के दौरान दी जाने वाली सेवाओं एवं चिकित्सा इकाई की सेवाओं को देने की तत्परता सम्बन्धी रियल टाइम डाटा का अभाव था। इसी को ध्यान में रखकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव के दौरान दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन ने मां नवजात ट्रैकिंग-लेबर रूम ऑनलाइन एमआईएस यानि मंत्र एप (Mantra App) की अवधारणा की। उन्होंने बताया कि यह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री एवं हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) के अनुकूल है।

यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ कनुप्रिया सिंघल ने बताया कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न सरकारी चिकित्सा इकाइयों में सालाना 28 लाख प्रसव होते हैं। आंकड़े बताते हैं कि प्रसव होने वाले दिन 46 प्रतिशत मातृ मृत्यु, 40 प्रतिशत नवजात मृत्यु तथा 40 प्रतिशत मृत जन्म होते हैं। इसलिए मातृ एवं नवजात मृत्यु और मृत जन्मों की संख्या में कमी लाने के लिए जन्म के समय दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना सबसे प्रभावी तरीका है। मंत्र एप विकसित करने के पीछे की मंशा जन्म के समय दी जाने वाली सेवाओं सम्बन्धी मुख्य मापदंडों का अनुश्रवण करना है।

यूनिसेफ के हेल्थ ऑफिसर डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 6297 (एचएमआईएस) सरकारी प्रसव केंद्रों के सापेक्ष 4339 (69:) केंद्र मंत्र एप पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जून 2022 में एचएमआईएस में रिपोर्ट होने वाले कुल प्रसवों के सापेक्ष 84: की लाइन लिस्ट मंत्र एप में रियल-टाइम पर उपलब्ध है। मंत्र एप के क्रियान्वित होने के आठ माह पूरा होने के पूर्व ही 10 लाख से अधिक प्रसवों की रिपोर्टिंग मंत्र पर होना इसकी स्वीकार्यता को दर्शाता है।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ हर संभव प्रयास कर रही है सरकार: एके शर्मा

मंत्र एप (Mantra App) को ई-कवच जैसे अन्य प्लेटफार्म से एकीकृत करने के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं। इससे प्रसवपूर्व व प्रसवोपरांत दी जाने सेवाओं की सूचना को मंत्र एप (Mantra App) में उपलब्ध प्रसव के समय दी जाने वाली सेवाओं के साथ जोड़ा जा सके।

स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जाने वाली सेवाओं पर एसएमएस संदेशों के माध्यम से लाभार्थियों का फीडबैक लेने की योजना बनायी जा रही है। एसएमएस संदेशों के जरिये नवजात की देखभाल संबंधी उपयोगी सन्देश भी भेजे जाएंगे।

एक वर्ष से भी कम समय में मंत्र एप ने विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, नीति निर्माताओं एवं समुदाय के लिए इसकी उपयोगिता के दृष्टिगत यह मातृ एवं नवजात संबंधी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वृहद स्तर पर लागू करने योग्य समाधान है।

Tags: Lucknow Newsmantra appup news
Previous Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ हर संभव प्रयास कर रही है सरकार: एके शर्मा

Next Post

कांग्रेस में लगी इस्तीफ़ों की झड़ी, गुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में 6 MLA ने छोड़ी पार्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Ghulam Nabi Azad

कांग्रेस में लगी इस्तीफ़ों की झड़ी, गुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में 6 MLA ने छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें

Lauki Paratha

ब्रेकफास्ट में बनाएं लौकी के पराठा, बच्चे भी खाएंगे शौक से

09/08/2025
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पीतांबरी पोशाक पहनकर दर्शन देंगे रामलला

09/01/2025
smuggler arrested

भूसी लदे ट्रक से चार करोड़ की गांजा बरामद, चालक व परिचालक गिरफ्तार

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version