Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

10 नवंबर राशिफल : कर्क-मिथुन राशियों के लिए खुशियां लेकर आया आज का दिन

मेष- आज भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। काम-काज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। माता-पिता के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृष- आज आप तय कार्यों को पूरा कर सकेंगे। दोस्तो के साथ मुलाकात से आपको खुशी महसूस होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीत सकता है। कुछ लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं।

कर्क- आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपका दिन शानदार रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह- आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कन्या- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका कोई जरूरी काम किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

तुला- आज आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है|

वृश्चिक- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई मित्र आपसे मिलने घर पर आ सकता है।

धनु- आज आपको किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा।

मकर- आज आय में वृद्धि से आप मन ही मन काफी खुश होंगे। दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज कुछ नया सीखने के लिए बेहतर है।

कुंभ- आज कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी खासियत को पहचान लेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं।

Exit mobile version