Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यात्रियों से भरी नाव गोमती में पलटी, दो शव बरामद

Boat

Boat Sank

बाराबंकी। गोमती नदी (Gomti) में नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हुआ है। नाव (Boat) पर सवार 10 से अधिक लोगों के जहां डूबने (Drowned) की आशंका है वहीं अब तक दो शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है।

मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के विगनिया घाट का है। मंगलवार को दोपहर बाद गोमती पार करते समय एक नाव नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव पर 22 लोग सवार थे। तैराकी जानने वाले कुछ लोग तो तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि 10 से अधिक लोग नदी में डूब गए।

झील में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत, 50 लापता

स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुटी पुलिस ने अब तक नदी से दो शव बाहर निकाले हैं जबकि अन्य की तलाश जारी है। नाव डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। नदी के घाट पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी।

नाव पलटने से दो मासूम लापता, खोज में जुटे गोताखोर

एसडीएम पुलिस टीम के साथ मौके पहुंच गए है। जानकारी मिलते ही कई परिजन भी रोते बिलखते नदी के घाट पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है।

Exit mobile version