Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

15 अगस्त को गृह मंत्री पदक से सम्मानित होंगे 10 पुलिसकर्मी

UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 10 पुलिस कर्मियों को गृहमंत्री पदक से सम्मनित किया जायेगा।

कमिश्नरेट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त के दिन यहां से 10 पुलिस कर्मियों को गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया जायेगा। सम्मान पाने वालों में गोमतीनगर की एसीपी श्वेता श्रीवस्ताव के अलावा सात इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर के नाम शामिल है। गृहमंत्री पदक के लिए पूरे देश में 152 पुलिस कर्मियों को नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री पदक पहली बार वर्ष 2018 में शुरु किया गया था। जांच अधिकारी को जांच में एक्सीलेंस गति से काम करने के लिए यह पदक दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री पदक के लिए एसीपी श्वेता श्रीवास्तव का नाम नामित किया गया है। श्वेता 2007 बैच की पीपीएस अधिकारी है और वह वर्ष 2020 में डीजीपी के द्वारा प्रशंसा चिन्ह से भी सम्मानित हो चुकी है। कई जिलों में सीओ रहते हुए बेमिसाल कार्य कर चुकी है।

 

Exit mobile version