• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी संग 10 हजार लोग बजाएंगे डमरू, बरेली में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
02/03/2024
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
dearness allowance

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सात मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बरेली आ सकते हैं। इस दौरान शहर का माहौल शिवमय होगा। बरेली कॉलेज के मैदान पर सांस्कृतिक संध्या और नाथ महोत्सव का आयोजन होगा। एक साथ दस हजार लोग एक जैसा परिधान पहनकर डमरू (Damru) बजाएंगे। इसे विश्व रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। इस कार्यक्रम की ड्रोन से फोटो कराई जाएगी। अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।

नाथ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को सीडीओ ने पर्यटन विभाग, बीडीए के अफसरों व बरेली कॉलेज के प्राचार्य के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की। एक अफसर ने बताया कि कार्यक्रम बरेली कॉलेज के मैदान पर होना लगभग तय है।

शनिवार को बैठक कर डीएम रविंद्र कुमार इसे अंतिम रूप दे सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी चल रही हैं। बीडीए को जिम्मेदारी दी गई है कि दस हजार डमरू की व्यवस्था करें। दो हजार डमरू आ भी गए हैं।

टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया को है भारत का इंतजार : सीएम योगी

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का चयन पर्यटन विभाग के अधिकारी करेंगे। प्रशासन के एक अफसर के मुताबिक कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। सभी तैयारियां भी हो गई हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही घोषणा कर दी जाएगी।

डमरू चौक व महादेव पुल का होगा लोकार्पण

कुतुबखाना पर बने महादेव पुल और डेलापीर पर डमरू चौक का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) से कराने की तैयारी है। इसके अलावा कुछ और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कराया जा सकता है। इसमें स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट और नाथ कॉरिडोर के अलावा बीडीए के प्रोजेक्ट शामिल रहेंगे। लोक निर्माण विभाग के अफसरों को भी कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Tags: bareily newscm yogidanru chowkmahadev pulup newsYogi News
Previous Post

स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

Next Post

अमौसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, गेट गिरने से गार्ड की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

10/03/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘कालीघाट शक्तिपीठ’ में मां की पूजा-अर्चना की

10/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Next Post
Amausi Airport

अमौसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, गेट गिरने से गार्ड की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Stree 2

Stree 2 ने रचा इतिहास, 600 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

23/09/2024

मतदान के लिए बुजुर्गों में दिखा उत्साह, बीमार पत्नी को ठेले पर लेकर पहुंचा पोलिंग बूथ

07/03/2022

सिंगल चार्ज में इतने किमी दौड़ेगी ये गाड़ी, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version