10 हजार का इनामी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार (Arrested) किया।

थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर कई मुकदमों में वांछित चल रहे एक इनामी अभियुक्त अजय पुत्र महाराज सिंह निवासी सोफीपुर थाना बसई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अजय पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसका आपराधिक इतिहास है।

Exit mobile version