नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पूरा होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी देशवासियों को बधाई दी। गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि, आज भारत ने 100 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रोत्साहन से एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जिसने पूरे विश्व को नए भारत की अपार क्षमताओं से एक बार फिर परिचित कराया है।
देश में कोरोना: 24 घंटे में मिले कोरोना के 18,454 नए मामले
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई दी। उन्होंने कहा, अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार और हर व्यक्ति की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूँ।
अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूँ।
जय हिन्द! #VaccineCentury pic.twitter.com/YDB0fxlTJN
— Amit Shah (@AmitShah) October 21, 2021
दरअसल, देश ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा आज सुबह 9.47 बजे पूरा किया। 75 प्रतिशत युवा आबादी को कम से कम एक डोज लग चुका है और 31 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लग चुके हैं।
देश ने सिर्फ 10 महीने में असंभव को संभव कर दिखाया। करीब 130 करोड़ की आबादी में वैक्सीन की 100 करोड़ वैक्सीनेशन का डोज का आंकड़ा देश के लिए बेहतरीन उपलब्धि है। देश की इस कामयाबी ने दुनिया को चौंका दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर के मुताबिक, देश का ये माइलस्टोन बहुत खास है, क्योंकि भारत ने अपने देश की जनता के साथ दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज़ दी हैं।








