Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

100 गोपियां बालरूप भगवान श्रीकृष्ण और बलराम संग खेलेंगी छड़ीमार होली

मथुरा। महावन कस्बा स्थित पुरानी गोकुल में इस बार 15 मार्च को 100 गोपियां (Gopis) बालरूप भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) और बलराम (Balram) के साथ छड़ीमार होली ( chadimar holi ) खेलने के लिए तैयार हो चुकी है। भगवान श्रीकृष्ण की अपने बालस्वरूप में यहां गोपियों के साथ होली खेली थी। इस भावमयी परम्परा के अनुरूप कहीं उनको चोट न लग जाए इसलिए गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाती है।

गोकुल स्थित नंदकिला नंदभवन सेवायत मथुरादास पुजारी नंदबाबा ने बताया कि छड़ीमार होली का उत्सव सदियों से चला आ रहा है, जो आज एक परंपरा बन चुका है। गोकुल की छड़ी मार होली खुद में एक अनोखी विरासत समेटे हुए हैं। प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए आज भी इस छड़ी मार होली का आयोजन होता है, जिसमें गोकुल की छड़ी मार होली की शुरुआत यमुना किनारे स्थित नंदकिले के नंदभवन में ठाकुरजी के समक्ष राजभोग का भोग लगाकर होती है।

ब्रज में चढ़ा फूलों की होली रंग, मथुरा में एक माह चलता है होली का त्यौहार

भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप पूरे गोकुल गांव में भ्रमण करते हुए यमुना किनारे स्थित मुरली घाट तक आते हैं और रंग गुलाल व फूलों द्वारा यहां होली खेलते हैं। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों पर फूलों की वर्षा होती है एवं उनकी पूजा की जाती है।

बरसाना की लट्ठमार होली होगी बेहद खास, मिला राजकीय मेले का दर्जा

गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित ने बताया कि बीते वर्षों में 50 गोपियों को होली के लिए तैयार किया जाता था, जबकि इस बार 100 गोपियां बालरूप भगवान कृष्ण बलराम से छड़ी मार होली खेलेंगी। छड़ीमार होली देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। इस उत्सव की तैयारियां गोकुल में प्रारंभ हो गईं हैं। 15 मार्च को छड़ी मार होली का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version