Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिक्षा मंत्रालय के पास हुए दो बम विस्फोट, 100 से अधिक लोगों की मौत

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो बम विस्फोट (Bomb Blast) में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा कम से कम 300 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार सुबह बयान जारी कर यह जानकारी दी।

ये जोरदार धमाके (Bomb Blast) शनिवार को उस इलाके में हुए जहां शिक्षा मंत्रालय सहित कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं। ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

राष्ट्रपति ने हमले को क्रूर और कायर बताते हुए अल-शबाब समूह को दोषी ठहराया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी।

भारतीय यूजर्स को Elon Musk का तोहफा, मिला ये जबरदस्त ऑप्शन

अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब समूह अक्सर राजधानी मोगादिशु को निशाना बनाता रहा है। इससे पहले साल 2017 में बड़े पैमाने पर अल-शबाब समूह ने विस्फोट किया था। इस धमाके में 500 से अधिक लोग मारे गए थे।

Exit mobile version