• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्री काशी विश्वनाथ धाम में 1000 लोग एक साथ करेंगे योग

Writer D by Writer D
18/06/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Yoga

Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। आदियोगी भगवान शिव और विश्व के प्रथम योगगुरू महर्षि पतंजलि की कर्मभूमि है काशी नगरी। इस वर्ष 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर एक साथ 1000 लोग श्री काशी विश्वनाथ धाम से दुनिया को निरोग रहने का की कामना करेंगे। काशी से योगी का संदेश देने के लिए योगी सरकार ने बृहद् स्तर पर प्लान बनाया है।

विश्वनाथ कॉरिडोर में योग दिवस (Yoga Day) के दिन एक साथ हजार लोग सूर्य नमस्कार भी करेंगे। विश्वनाथ धाम के अलावा काशी के प्रमुख 30 घाटों पर 21 जून को वृहद योग कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य जगहों पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही है। सरकार 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह भी मना रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने और भागीदारी के लिए “हर आंगन योग” नारे के साथ सप्ताह भर से योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में एक साथ लगभग 1000 लोग योग करेंगे। धाम के मंदिर चौक क्षेत्र में इंटरनेशनल योगा डे पर योग का मुख्य कार्यक्रम होगा।

गीता प्रेस गोरखपुर को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार, योगी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

वहीं क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ भावना द्विवेदी ने बताया कि नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर भी योग किया जाएगा। 30 प्रमुख घाटों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। इसमें प्रमुख तौर पर नमो घाट, अस्सी, रविदास, राजघाट, सिंधिया घाट, बबुआ घाट, दशाश्वमेध घाट आदि हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय, स्कूल, सामाजिक संस्था, सरकारी विभाग आदि सभी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत की ऋषि मुनियो की प्रचीन विद्या योग को विश्व पटल पर लाया है। अब नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उनके संसदीय क्षेत्र से 21 जून को योग की बड़ी तस्वीर दुनिया देखेगी। महादेव के आंगन में कार्यक्रम होगा तो इसका संदेश भी विश्व मे जाएगा और लोग निरोगी काया के लिए योग को जीवन का अंग बनाएंगे।

Tags: international yoga dayup newsvaranasi newsyoga dayyoga day 2023
Previous Post

गीता प्रेस गोरखपुर को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार, योगी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

Next Post

योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर प्रदेश को करेंगे हरा-भरा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कल्याण मंडपम की पहल करने वाला प्रदेश का पहला नगर निगम है गोरखपुर : मुख्यमंत्री

06/06/2025
CM Yogi heard the problems in Janta Darshan
Main Slider

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

06/06/2025
Lucknow Encounter
Main Slider

तीन साल की मासूम से रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनामी

06/06/2025
Farmers
उत्तर प्रदेश

‘लैब से लैंड’ तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद

05/06/2025
Mobile Veterinary
उत्तर प्रदेश

सारस और अन्य घायल वन्य जीवों के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट की स्वीकृति

05/06/2025
Next Post
Forestry New Year

योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर प्रदेश को करेंगे हरा-भरा

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप के तेज झटकों ने निगल ली 255 लोगों की जिंदगी, कई मकान हुए जमींदोज

22/06/2022
Indigo

IndiGo के एक पायलट की अचानक मौत, कुछ देर में उड़ान भरने वाली थी फ्लाइट

17/08/2023

भीमनगरी महोत्सव हादसे के घायलों से मिलेंगे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

16/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version