Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1019 नावें तथा 339 मेडिकल टीमें लगायी गयी : प्रसाद

ranveer prasad

ranveer prasad

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 4.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 8.2 मि0मी0 के सापेक्ष 58.5 प्रतिशत है।

इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 406.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 417.3 मि0मी0 के सापेक्ष 97 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गंगा कचलाब्रिज बदायूं, बलिया, यमुना नदी, इटावा, औरैया, जालौन, शारदा-नदी पलियाकलॉ खीरी, घाघरा-नदी तुरतीपार बलिया में तथा क्वानों चन्द्रदीपघाट गोण्डा एवं चम्बल नदी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है।

प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 37 टीमें तैनाती की गयी है, 571 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 339 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 5785 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 20,937 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 647 बाढ़ शरणालय तथा 976 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है।

प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 37 अब तक कुल 348 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 6765 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1,88,400 है।

Exit mobile version