Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में पिछले 24 घंटे में 103 नये कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी दर 98 फीसदी पार

नवनीत सहगल Navneet Sehgal

नवनीत सहगल

लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 103 नये मामले आये हैं। साथ ही राज्य में इससे रिकवरी का प्रतिशत अब 98 से अधिक हो गया है। यह जानकारी राज्य के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने लोक भवन में दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 103 नये मामले आये हैं। राज्य में इससे रिकवरी का प्रतिशत अब 98 से अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 तथा अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

मुंबई का अगला महापौर उत्तर भारतीय तय करेंगे : कृपाशंकर सिंह

नवनीत सहगल ने बताया कि 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा रहा है। 15 व 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि सम्बंधित कमीर् समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.27 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निदेर्शन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।

Exit mobile version