Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में आए 1083 नए केस

corona

corona

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना (Corona) ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार तीसरे दिन एक हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे में 1083 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा, एक मरीज की मौत हुई है। कुल 24177 टेस्ट किए गए थे। राजधानी में अभी भी 4.48%  पॉजिटिविटी रेट बना हुआ है।

दिल्ली में करीब 80 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जबकि यहां 3975 एक्टिव केस हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 812 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

दिल्ली में अभी 2812 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। यहां 27 मरीज ऐसे हैं, जो संदिग्ध हैं और हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जबकि 31 मरीज आईसीयू में एडमिट में हैं। वहीं, 28 28 मरीजों की हालत गंभीर है और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 5 मरीजों का वेंटिलेटर पर इलाज किया जा रहा है।

तीन दिन लगातार एक हजार से ज्यादा केस

दिल्ली में शुक्रवार को भी कोरोना के हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। दो लोगों की मौत भी हो गई थी। तीन दिन से आंकड़ा हजार पार कर रहा है, ऐसे में चिंता ज्यादा बढ़ गई है।

महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, मेंदाता हास्पिटल में भर्ती

इधर, प्रशासन ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अब मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। मेट्रो में भी मास्क को अब फिर अनिवार्य कर दिया गया है।

Exit mobile version