Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS व PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Transfer

Transfer

लखनऊ। यूपी में मंगलवार को एक बार फिर 22 प्रशासनिक अफसरों के तबादलें (Transfer) किये गये। इनमें 11 आईएएस व 11 पीसीएस अफसर हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और फिरोजाबाद व सहारनपुर के नगर आयुक्त बदले गए हैं। चंदौली में तैनात प्रेम प्रकाश मीणा को कानपुर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

फिरोजाबाद नगर आयुक्त पर पर तैनात प्रेरणा मिश्रा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। अंबेडकर नगर में तैनात घनश्याम मीना को नगर आयुक्त फिरोजाबाद बनाया गया है।

घनश्याम मीना को नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद, सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी अबेंडकर नगर, ज्ञानेंद्र सिंह को सयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), गजल भारद्वाज को नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, नंद किशोर कलाल को मुख्य विकास अधिकारी रामपुर, पूर्ण वोहरा को मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर, महेंद्र प्रसाद को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ, अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम, लखनऊ तथा खेलपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ अपर आयुक्त एंव अपर निबंधक (प्रशासन) सहकारिता उत्तर प्रदेश में नई तैनाती दी गयी है।

UAE पहुंचे पीएम मोदी, शेख मोहम्मद बिन जायद ने किया स्वागत

इसके अलावा पीसीए अफसर अमर पाल सिंह को अपर आयुक्त चित्रकूट, देवेन्द्र पाल सिंह को सचिव खुर्जा-बुलंदशहर विकास प्राधिकरण,  श्रीमती नीलम को सचिव नेडा, राजेश कुमार को अपर आयुक्त आगरा, प्रियंका को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बुलंदशहर, बृजेश कुमार त्रिपाठी को सहायक राज्य सम्पत्ति अधिकारी उप्र शासन,  राजीव कुमार राय को नगर मजिस्ट्रेट झांसी, अमित कुमार-2 को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ, बृजेश कुमार सिंह को  नगर मजिस्ट्रेट बदायुं, शुभी काकन को उप आवास आयुक्त लखनऊ व  कामता प्रसाद सिंह को  विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग में नई तैनाती दी गयी है।

Exit mobile version