• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूकंप से 11 की मौत, सौ से अधिक लोग घायल

Writer D by Writer D
22/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Earthquake

Earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद/ काबुल। पाकिस्तान में भूकंप (Earthquake) से 11 लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग घायल हो गए। उधर अफगानिस्तान, चीन सहित कई देशों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मंगलवार रात भारत के अलावा कई देशों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। चीन, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान की धरती कांपी तो लोगों में अफरातफरी मची। अफगानिस्तान में फायजाबाद से 77 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के विभिन्न शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र था, जबकि इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी। लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला और अन्य जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद देश में दहशत का माहौल था। लोग घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए।

खैबर पख्तूनख्वा के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रांत में छत, दीवार और घर गिरने की घटनाओं से कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं। यहां भूकंप के कारण आठ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्वात जिले में पुलिस अधिकारी शफीउल्लाह गंडापुर ने बताया कि जिले में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में भी भूकंप के झटके के कारण एक घर की छत ढह गई। इससे एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।

तोतों को लग गई नशे की लत, चट कर रहे अफीम की फसल

भूकंप के कारण भूस्खलन होने से बहरीन-कलाम रोड बाधित हो गया। भूकंप के कारण डरे सहमे लोग सड़कों पर आ गए। भूकंप के समय रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। पाकिस्तान के पेशावर, कोहाट और स्वाबी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा लाहौर, क्वेटा और रावलपिंडी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थापाकिस्तान के गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मध रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Tags: # world newsEarthquake inpakistanEarthquake tremorsinternational NewsPakistan News
Previous Post

तोतों को लग गई नशे की लत, चट कर रहे अफीम की फसल

Next Post

बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने पर हो सकती है जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Zohran Mamdani
Main Slider

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
Plane crashes shortly after takeoff from airport
अंतर्राष्ट्रीय

बड़ा विमान हादसा! एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही प्लेन क्रैश, 4 की मौत

05/11/2025
4 injured in cylinder blast at Supreme Court
अंतर्राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में ब्लास्ट से हिली इमारत, मची अफरा तफरी ; 4 लोग घायल

04/11/2025
Hazrat Ali Dargah suffered heavy damage due to the earthquake.
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से हजरत अली की दरगाह तबाह, मंजर देख दुनियाभर के मुस्लिम मायूस

03/11/2025
Former CIA officer John Kiriakou makes a major revelation.
अंतर्राष्ट्रीय

CIA एक्स ऑफिसर का धमाका, पाकिस्तान के परमाणु प्लान पर बड़ा खुलासा!

25/10/2025
Next Post
Follow these tips to increase data speed

बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने पर हो सकती है जेल

यह भी पढ़ें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो यूपीडा कर्मियों चार की मौत

03/02/2021
Corona

यूपी के इस जिले में कोरोना की दस्तक, आशा बहन समेत दो लोग संक्रमित

16/10/2023
Malti Chahr-Amal Malik

मेरे पापा को भी पता है…अमाल मलिक संग झगड़े में मालती चहर ने फोड़ा बम

03/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version