Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मजदूरों को ले जा रहे वाहन में जोरदार धमाका, 11 की मौत

IED Blast

IED Blast

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वैटा शहर के हरनाई इलाके में शुक्रवार सुबह बम विस्फोट (IED Blast) में 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी मजदूर हैं, जो सुबह काम पर जा रहे थे।

यह धमाका बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में हुआ। कोयला खदान श्रमिकों को ले जा रहे एक पिकअप वाहन पर विस्फोटक उपकरण (IED Blast) से हमला किया गया। हमले में तुरंत ही 11 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

100 दिन पहले इसी शहर में हुआ था धमाका

9 नवंबर 2024 को क्वैटा के रेलवे स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसे फिदायीन हमला कहा गया। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत में लगातार उबाल है।

साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 में फिदायीन हमले की वजह से 524 नागरिकों की मौत हो गई। इस साल अब तक 30 से ज्यादा लोग आतंकी हमले में मारे गए हैं।

पाकिस्तान में अब तक जितने भी बम धमाके इस तरह के हुए हैं, इन सभी ब्लास्ट में IED का उपयोग किया गया है। आईईडी उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी पाकिस्तान में सवाल उठते रहे हैं।

Exit mobile version