Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब देव दीपावाली पर बनेगा रिकॉर्ड, वाराणसी के गंगा घाटों पर जलेंगे 11 लाख दीप

Dev Diwali

Dev Diwali

लखनऊ। अयोध्या में दीपोत्सव पर दीये जलाने के मामले में रिकॉर्ड कायम हुआ था। अब बारी देव दीपावाली (Dev Diwali) की है। इस बार वाराणसी के गंगा घाटों पर भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है।

वाराणसी में 27 नवंबर को देव दीपावली (Dev Diwali) के अवसर पर गंगा घाटों पर इस बार 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसमें एक लाख दीये गोबर के होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। काफी संख्या में लोगों ने पहले से ही होटल आदि बुक कर लिए हैं।

उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली (Dev Diwali) इस बार 27 नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली पर 11 लाख दीपकों से घाटों को रोशन किया जाएगा। इसमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे। पर्यटकों के लिए आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा।

अब मऊ से मुंबई दूर नहीं : ए.के. शर्मा

पर्यटन मंत्री ने कहा कि 23 से गंगा महोत्सव शुरू हो रहा है, यह आयोजन 26 नवंबर तक चलेगा। राजेंद्र प्रसाद घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रस्तुति देंगे। राजघाट पर अन्य जगह के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Exit mobile version