• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नैनीताल में 119वें नंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई शुरुआत

Writer D by Writer D
11/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
119th Nanda Devi Festival

119th Nanda Devi Festival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले, प्रदेश की कुलदेवी माता नंदा देवी के महोत्सव के प्रणेता नैनीताल में 119वें नंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव की शुरुआत रंगारंग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई।

इस दौरान आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा का दल माता नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के निर्माण के लिए पवित्र कदली वृक्षों को लाने हेतु ज्योलीकोट के सड़ियाताल के लिए इन कदली दलों के बदले प्रत्यारोपण के लिए 21 पौधे एवं परंपरागत लाल ध्वज को आगे लेकर रवाना हुआ। अब रविवार को दल श्वेत ध्वज की अगुवाई में पवित्र कदली दलों के साथ नगर में पहुंचेंगे और उनसे मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद ने नंदा देवी महोत्सव के जरिए संस्कृति को संरक्षित करने का एक बहुत ही सुंदर प्रयास बताया। इस दौरान आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा द्वारा डीआईजी के साथ ही पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल व सरिता आर्य तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को कुमाउनी टोपी एवं मां नंदा-सुनंदा की भव्य तस्वीर भेंटकर तथा तिलक लगाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं : सहगल

इस अवसर पर बाल कलाकारों ने गीतकार प्रभात साहगंगोला तथा संगीतकार नरेश चमियाल, राहुल जोशी एवं गिरिश भट्ट आदि के निर्देशन में गणेश वंदना तथा नंदा चालीसा प्रस्तुत की। कोटाबाग से आई अर्चना भट्ट ने ‘दिन रंगीली भ्या’ गीत प्रस्तुत किया, जिसका संगीत प्रकाश एवं विनोद ने दिया। कदली दलों के बदले पर्यावरण एवं संस्कृति संरक्षण हेतु रोपे जाने के लिए पर्यावरण प्रेमी यशपाल रावत की ओर से जामुन, कचनार, पीपल, बट, हरड़ व बहेड़ा आदि प्रजातियों के 21 पौधे उपलब्ध कराए गए।

पूजन आचार्य पंडित भगवती प्रसाद जोशी एवं घनश्याम जोशी द्वारा इनका पूजन कर दल को उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपरा अनुसार विजय के प्रतीक लाल एवं शांति के प्रतीक सफेद झंडे के साथ अतिथियों द्वारा कदली दल लाने के लिए ज्योलीकोट के सड़ियाताल को रवाना किए गए।

बताया गया कि आगे रविवार कदली दल मां वैष्णो देवी मंदिर तल्लीताल एवं सूखरताल होते हुए मां नयना देवी मंदिर परिसर में लाये जाएंगे। तत्पश्चात लोक पारंपरिक कलाकार मूर्ति निर्माण का कार्य प्रारंभ करेंगे।

Tags: 119th Nanda Devi FestivalNational newsUttrakhand News
Previous Post

प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं : सहगल

Next Post

समाजवादी पार्टी को बदनाम करना ही भाजपा का मूल एजेंण्डा है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी को बदनाम करना ही भाजपा का मूल एजेंण्डा है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने सी-प्लेन सेवा से भरी उड़ान PM Modi flies by sea plane from Kevadia to Sabarmati

पीएम मोदी ने केवड़िया से साबरमती के लिए सी-प्लेन सेवा से भरी उड़ान

31/10/2020
Diwali

आत्म परिष्कार का पर्व है दीपावली

20/10/2025
Auto Sector

कोविड-19 महामारी की मार वाहन उद्योग के लिए अगस्त का महीना राहत भरा

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version