Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

Juvenile Home

Juvenile Home

दरभंगा: बिहार के दरभंगा के बालसुधार गृह (Juvenile Home) से 12 बाल कैदी फरार हो गए। भागने से पहले प्लान बनाया। इसकी जानकारी होने पर गार्ड ने उन्हें राकने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि इनमें से पांच को फिर पकड़ लिया गया है। जबकि 7 अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मामला जिले के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह (Juvenile Home) का है। यहा मंगलवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब 12 बाल बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात रात्रि गार्ड पर हमला कर दिया और दीवार फांदकर फरार हो गए। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गार्ड पर हमला करने के बाद सभी बाल कैदी सुधार गृह (Juvenile Home) की दीवार कूदकर भाग निकले। इस दौरान बाहर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें सभी बच्चे दीवार फांदते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया और 12 में से 5 बाल बंदियों को फिर से पकड़ लिया। जबकि, 7 अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। दरभंगा के एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात बाल सुधार गृह से 12 कैदी फरार हुए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी सात की तलाश जारी है। सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हाल ही में के महीनों में दरभंगा का यह बाल सुधार गृह (Juvenile Home) कई विवादों में रहा है। पिछले तीन महीनों में यहां तीन बाल बंदियों ने आत्महत्या की थी, जो सुधार गृह में लाए जाने के एक सप्ताह के भीतर ही हुई थी। इन सभी मामलों में पुलिस जांच की बात कहती रही है। फिलहाल सुधार गृह से साथ 12 बाल कैदियों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Exit mobile version