• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन में बाढ़ से 12 लोगों की मौत, 2 लाख को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

Desk by Desk
21/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग. चीन के मध्य हेनान प्रांत में बाढ़ संबंधी घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हेनान के प्रांतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रांतीय राजधानी झेंगझोऊ में मंगलवार शाम चार से पांच बजे के बीच रिकॉर्ड 201.9 मिलीमीटर बारिश हुई। झेंगझोऊ नगर केंद्र में मंगलवार को 24 घंटे में औसतन 457.5 मिमी बारिश हुई।

बाढ़ के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई सड़कें पानी में पूरी तरह से डूब गई हैं।

मौसम संबंधी रिकॉर्ड रखे जाने के बाद से यह एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक वर्षा है। खबर में बताया गया कि बाढ़ संबंधी हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है और करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। खबर के अनुसार, कई जगह पानी भर जाने के कारण शहर में यातायात ठप पड़ गया। 80 से अधिक बसों की सेवाएं निलंबित करनी पड़ी, 100 से अधिक के मार्ग बदले गए और ‘सबवे’ सेवांए भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। बारिश का पानी शहर की ‘लाइन फाइव’ की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंस गए।

बारिश का पानी शहर की लाइन फाइव की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंस गए।

पुलिस अधिकारी, दमकल कर्मी और अन्य स्थानीय उप जिला कर्मी मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं। ‘सबवे’ में पानी कम हो रहा है और यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। झेंग्झोऊडोंग रेलवे स्टेशन पर 160 से अधिक ट्रेनें रोकी गईं। झेंगझोऊ के हवाईअड्डे पर शहर आने-जाने वाली 260 उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं, स्थानीय रेलवे अधिकरियों ने भी कुछ ट्रेनों को रोक दिया है या उनके समय में परिवर्तन किया है।

बाढ़ के चलते 80 से अधिक बसों की सेवाएं रद्द कर दी गईं। 100 से अधिक बसों के रास्ते बदले गए। सबवे सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद की गईं।

आंधी तूफान से प्रभावित शहर में कुछ स्थानों पर बिजली और पेयजल सेवाएं भी बंद हैं। हेनान प्रांतीय और झेंगझोऊ नगरपालिका मौसम विज्ञान ब्यूरो ने मौसम संबंधी आपदाओं के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया का स्तर बढ़ाकर एक कर दिया है। हेनान में बुधवार रात तक भारी बारिश होती रहने का अनुमान है।

Tags: ChinafloodFlood havocFlood in Chinameteorological department
Previous Post

‘ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं’ वाले बयान पर भड़की प्रियंका, केंद्र पर साधा निशाना

Next Post

84 कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय मार्ग घोषित, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
US Forces
अंतर्राष्ट्रीय

WE GOT HIM! ईरान के जबड़े से अपना पायलट निकाल लाया अमेरिका

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
84 Kosi Parikrama Marg

84 कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय मार्ग घोषित, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

यह भी पढ़ें

Manish Gupta murder

मनीष गुप्ता हत्याकांड: तिहाड़ जेल शिफ्ट हुए आरोपी पुलिसकर्मी

21/02/2022
CM Yogi

वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त कर रहा है नया भारत: सीएम योगी

21/12/2023
murder

घर के बाहर सोये पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

17/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version