• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होटल में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, 12 की मौत

Writer D by Writer D
04/07/2023
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर के पास एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। ब्रेक फेल हो जाने की वजह से एक कंटेनर तेज रफ्तार में होटल में घुस गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है। हादसे वाली जगह पर पास के गांव से आए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है।

तब तक स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव महाराष्ट्र के शिरपुर तहसील के धुले जिले में मौजूद है। यह इलाका मध्य प्रदेश से सटा हुआ है। आज (मंगलवार, 4 जुलाई) दोपहर 12 बजे पलासनेर के पास यह सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है।

दोपहर 12 बजे के आसपास एक कंटेनर मुंबई आगरा हाईवे से होकर पलासनेर गांव के पास से गुजर रहा था। इतने में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और यह पास ही एक होटल के अंदर जा घुसा। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और करीब 10 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका इलाज शुरू है। लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का काम शुरू है। कंटेनर हाईवे पर काफी तेज रफ्तार से जा रहा था। ब्रेक फेल होने के बाद जब यह सड़क किनारे के होटल में घुसा तब होटल के बाहर कई और वाहन खड़े थे। यह कंटेनर उन्हें रौंदता हुआ होटल में घुस गया। इससे होटल के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 12 बजे करीब हुए इस हादसे (Road Accident) के बाद मरने वालों की तादाद बढ़ती हुई जा रही है। पहले पांच लोगों की मौत की जानकारियां सामने आ रही थीं, अब यह संख्या एक दर्जन तक पहुंच चुकी है। घायलों का इलाज शुरू है। पुलिस टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

Tags: accident newsMaharashtra NewsMumbai Agra highwayMumbai NewsNational newsroad accident news
Previous Post

सीएम योगी ने ‘संपर्क स्मार्टशाला-स्मार्ट ब्लॉक’ का किया शुभारंभ, टीचरों को भेंट की किट

Next Post

‘बादशाह’ का हुआ एक्सीडेंट, नाक से बहने लगा खून

Writer D

Writer D

Related Posts

Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
CM Mohan Yadav
राजनीति

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

06/05/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

ब्लास्ट होते रहते हैं, नई बात नहीं… पंजाब धमाके पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
Shahrukh Khan

'बादशाह' का हुआ एक्सीडेंट, नाक से बहने लगा खून

यह भी पढ़ें

Imprisonment

नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 10 वर्ष की कैद

19/11/2023
Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत ने आतंक के आकाओं को दिया करारा जवाब, लश्कर के दो हाई-वैल्यू आतंकी ढेर

07/05/2025

आज बनाइए प्रोटीन और टेस्ट से भरी ओट्स टिक्की

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version