Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटने से 12 यात्री घायल, 2 गंभीर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह हादसा हो गया। सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही डबल डेकर बस बिझलामऊ के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला। 12 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि प्राइवेट डबल डेकर बस सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही थी। सुबह का समय होने के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे।

समाजवादी परफ्यूम लांच करने वाले इत्र व्यापारी के आवास पर इनकम टैक्स की रेड

करीब 8 बजे जैसे ही बस जाजमऊ चौकी क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई।

Exit mobile version