Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 12 घायल

Road Accident

Road accident

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में विवाह समारोह से वापस घर लौट रहे बारातियो से भरी पिकअप के पेड़ से टकराने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि दुद्धी के निकट जाता जुआ से बभनी के पोखरा बसकट्टा गांव में बुधवार रात बारात आयी थी। गुरुवार को बाराती वापस लौट रहे थे कि बभनी थाने से 500 मीटर आगे रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गयी जिससे उस पर सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गये।

Vespa के इलेक्ट्रिक अवतार को लेकर आई बड़ी खबर, जल्द किया जाएगा लॉन्च

घायलो को ग्रामीणों की मदद से बभनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया। सभी घायलों का बभनी अस्पताल मे उपचार कराया जा रहा है।

Exit mobile version