• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से हर घंटे आसमान से होगी 120 उल्कापिंडों की बारिश, ऐसे देखें आसमानी आतिशबाजी

Writer D by Writer D
14/12/2022
in Tech/Gadgets
0
Geminid Meteorites

Geminid Meteorites

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

14 दिसंबर 2022 को साल में एक बार होने वाली अद्भुत आकाशीय घटना होने वाली है. हर घंटे 120 उल्कापिंडों (Meteorites) की बारिश होगी. इसे जेमिनिड मेटियोर शॉवर (Geminid Meteor Shower) कहते हैं. भारत में लोग इसे शाम साढ़े छह बजे के बाद देख सकते हैं. अगर आसमान साफ रहेगा तो आपको आसमानी आतिशबाजी देखने को मिलेगी.

बेहतरीन नजारा शाम को अंधेरा होने के बाद ही देखने को मिलेगा. जेमिनिड उल्कापिंडों (Geminid Meteorites)की बारिश 4 दिसंबर 2022 से शुरू हुई है. यह 17 दिसंबर को खत्म हो जाएगी. इस पूरे समय में आसमान में उल्कापिंडों की बारिश होती दिखेगी. लेकिन 14 दिसंबर की रात यह ज्यादा तीव्र और सबसे अधिक खूबसूरत होगी. यह उल्कापिंड जेमिनी नक्षत्र से आ रहे हैं.

आपको यह खूबसूरत नजारा 14 दिसंबर की देर रात तक देखने को मिल सकता है. यानी ठंडी के बेहतरीन कपड़े पहनकर चाय-वाय लेकर आप छत या बालकनी पर बैठकर इस आकाशीय घटना का मजा ले सकते हैं. जैसे-जैसे धरती घूमती जाएगी, उल्कापिंडों की बारिश दूसरे देशों को दिखती जाएगी. आपकी आंखों से ओझल होती चली जाएगी. दिन में भी यह बारिश हो रही है लेकिन सूरज की रोशनी में यह दिखती नहीं है.

आसमान जितना ज्यादा साफ होगा. अंधेरे वाला होगा… उल्कापिंडों की ये बारिश अत्यधिक स्पष्ट दिखाई देगी. हालांकि आप अपने टेलिस्कोप या दूरबीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उल्कापिंडों की बारिश तब दिखाई देती है, जब पृथ्वी सूरज की उस कक्षा में पहुंचती है, जहां पर उल्कापिंडों की बड़ी बेल्ट है. ये उल्कापिंड जब पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण शक्ति की वजह से हमारे वायुमंडल में प्रवेश करते हैं, तो ये जलते हुए दिखाई देते हैं. ऐसे लगता है कि आसमानी बारिश हो रही है.

जेमिनिड उल्कापिंडों की बारिश पथरीले धूमकेतु 3200 फैथॉन (3200 Phaethon) के पीछे छोटे हुए पत्थरों के टुकड़े हैं. यह धूमकेतु 5.8 किलोमीटर का बेहद बड़ा आसमानी पत्थर है. जब यह सूरज के करीब से गुजरता है तब इसके टुकड़े तेजी से पीछे निकलते जाते हैं. अंतरिक्ष में उल्कापिंडों के रूप में बनते चले जाते हैं. पृथ्वी जब इनके करीब से निकलती है तो ये आसमानी बारिश करते हैं. फैथॉन से निकलने वाले पत्थर 1.27 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं.

Tags: Geminid MeteoritesUniverse
Previous Post

CBI ने इनकम टैक्स के 9 अफसरों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Next Post

खेत में मवेशी घुसने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
whatsapp
Main Slider

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

12/02/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Next Post
Shot

खेत में मवेशी घुसने पर युवक की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

constitution park

देश के लिए मिसाल : कचरे को रिसाइकिल कर बनाया अनोखा संविधान पार्क

29/01/2026
CM Yogi

प्राकृतिक बालू मोरम का बेहतर विकल्प होगा ‘एम-सैंड’, शीघ्र घोषित होगी नीति : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2024
bsp mp rizwan zaheer

बसपा के बाहुबली सांसद रिजवान जहीर गिरफ्तार, मतदान के दौरान तोडफोड का आरोप

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version