Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में 13 पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले, देखें पूरी सूची

Transfer

Transfer

लखनऊ। राज्य सरकार ने बीते दिनों कुछ निरीक्षकों को पदोन्नति देते पुलिस उपाधीक्षक बनाया था। इनमें से 12 निरीक्षकों को अन्य जिलों में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती कर दी है।

इसके अलावा समीक्षा पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात के पद पर स्थानान्तरण करते हुए सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ किया गया है।

शैलन्द्र प्रताप गौतम को पुलिस उपाधीक्षक कासगंज से अयोध्या का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। उदयवीर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट, शिव प्रकाश सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक आगरा से पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट, भरत कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक झांसी से पुलिस उपाधीक्षक आगरा, गोपाल स्वरुप बाजपेई को पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थनगर से पुलिस उपाधीक्षक आजमगढ़ भेजा गया है।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगल पाण्डे के बलिदान दिवस पर किया नमन

इसी तरह संगीता सिंह को पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से मंडलाधिकारी सहारनपुर, बाल मुकुंद तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या से कानपुर देहात, मोहन प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ में नयी तैनाती दी गई है।

इनके अलावा रवीन्द्र प्रताप को पुलिस उपाधीक्षक भदोही से आगरा, सुशील कुमार दुबे को पुलिस उपाधीक्षक शामली से कानपुर आऊटर, मिनाक्षी शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर से यूपीपीसीएल लखनऊ और माया राय को पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से मंडलाधिकारी (वीके) लखनऊ बनाया गया है।

Exit mobile version