Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

13 अक्टूबर राशिफल: आज इन जातकों को हो सकता है धनलाभ

Horoscope

Horoscope

13 अक्टूबर राशिफल (Horoscope)

मेष- आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष- आज आपकी नए कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन- आज आपका दिन काफी शानदार रहेगा। अति उत्‍साही होने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें।

कर्क– आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें।

सिंह- आज शैक्षिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ेंगे। माता- पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या- आज रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको बड़ा फायदा होने का योग है।

वृश्चिक- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। मेहनत से काम करें, सफलता मिलेगी।

धनु- आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा।

मकर- आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढ़ंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान पान पर संयम रखें।

कुंभ- आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आपको कार्यों में किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को लेकर आप भावुक होंगे।

मीन- आज आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

Exit mobile version