Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाथिनी कुंड बैराज से 13433 क्यूसेक छोड़े गए पानी से खतरे के निशान पर पहुंची य​मुना

Hathini Kund Barrage

हाथिनी कुंड बैराज

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे हाथिनी कुंड बैराज से 13433 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे य​मुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। दिल्ली के ओल्ड यमुना ब्रिज में यमुना नदी का जल स्तर 203.78 मीटर दर्ज किया गया है।

फेसबुक न्‍यूज के जरिये भारतीय प्रकाशकों को जल्‍द ही भुगतान देने की शुरुआत

बता दें कि सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड कुंड बैराज से 7,418 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड (क्यूसेक) की दर से पानी छोड़ा गया था। बैराज से दिल्ली के ओल्ड यमुना ब्रिज में यमुना नदी का जल स्तर 203.78 मीटर दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह 8 बजे नदी का जल स्तर 204.38 मीटर दर्ज किया गया।

सुबह-सुबह भूकंप से हिला पश्चिम बंगाल, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 रही

पिछले साल 18-19 अगस्त को बहाव दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 के पार चला गया था। नदी के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था।

Exit mobile version