Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र में बाढ़ से 136 लोगों की मौत, कर्नाटक के 7 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में बाढ़

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश का कहर शनिवार भी जारी रहा। बारिश के चलते महाराष्ट्र में 136 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों से 8 हजार से ज्यादा लोगों को NDRF, नेवी और आर्मी ने रेस्क्यू किया है। 200 से ज्यादा गांवों का प्रमुख इलाकों से संपर्क टूट गया है।

गोवा से सटे महाराष्ट्र के इलाकों में अगले दो दिन बारिश का रेड अलर्ट है। यहां 6 जिलों में NDRF की 18 टीमों को तैनात किया गया है। 8 टीमें अलर्ट पर हैं। 2 टीमें रायगढ़ में शुक्रवार को हुई लैंड स्लाइड वाली जगह पर रेस्क्यू में जुटी हैं। इसके अलावा रायगढ़ में नेवी और कोल्हापुर, रत्नागिरी में आर्मी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शिल्पा का राज की कंपनी को इस्तीफा, एक्ट्रेस ज्यादातर बिजनेस में थी कुंद्रा की पार्टनर

रायगढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 44 पहुंचा

भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। शुक्रवार को तलाई गांव से 32 शव बरामद हुए, जबकि अन्य आसपास के गांव में मिले। प्रशासन ने यहां NDRF के साथ मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है।

ICG की टीम उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ वाले इलाके में बचाव अभियान में लगी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

पोलाडपुर लैंडस्लाइड में 6 शव बरामद

रत्नागिरी के पोलाडपुर तालुका के गोवेले पंचायत में गुरुवार रात करीब 10 बजे भूस्खलन हुआ। खबर है कि करीब 10 घर इसकी चपेट में आए हैं।। मौके से 6 शव बरामद किए गए हैं। 10 लोगों को बचा लिया गया है। सतारा के कलेक्टर शेखर सिंह ने बताया कि पाटन में लैंडस्लाइड के बाद 30 लोग लापता हैं। 300 लोगों को बचा लिया गया है। उधर, चिपलून के कोविड अस्पताल में पानी भरने से यहां भर्ती 8 मरीजों की मौत हो गई।

21 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला मेडल, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

कर्नाटक के 7 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। कई इलाकों में बाढ़ आ गई। तीन लोगों की मौत की खबर है। दो लापता हैं। कम से कम 8 जगहों पर भूस्खलन हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 9,000 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। राज्य के 7 जिलों- दक्षिण कन्नड़, उडुप्पी, उत्तर कन्नड़, शिवमोगा, चिकमंगलूर, हासन और कोडागु में बारिश का रेड अलर्ट है।

Exit mobile version